मिसेज त्रिपाठी, खाना बना रही थीं। और कंचन भी किचन में उनकी हेल्प कर रही थीं। न जाने उसके दिमाग में अचानक, क्या ख्याल आ गया। अपनी मम्मी से पूछती है- कि कोई अच्छी बात हो, कोई सीक्रेट हो या कुछ भी। हमें किस ke साथ शेयर करना चाहिए। मतलब- किस इनसान पर भरोसा करके, उसे सब बता सकते हैं। जो हमें, सही रास्ता बता सके।
उसे समझाते हुए, मिसेज त्रिपाठी कहती हैं - हमारी जिंदगी में, 3 तरह के लोग होते हैं। पहले वो, जो आपकी बात एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देंगे, इनसे कुछ बताने का, कोई फायदा नहीं। दूसरे वो लोग होते हैं, जो आपकी बात सुनते हैं और लेकिन आपकी वो बात, दूसरों को बताते हैं, ऐसे लोगों से, बचकर रहना चाहिए। और तीसरे वो लोग हैं, जिन पर आप भरोसा कर सकते हैं। असल में, यही वो लोग हैं, जिनसे कोई भी बात शेयर कर सकते हैं, सलाह ले सकते हैं। और यही लोग, हमारी ताकत होते हैं! कोशिश करनी चाहिए कि इनसे दूर ना हों।