The mission of The Revolution is to enlarge and enrich our platforms and portfolios for Society's Upliftment & Economic Development of individuals.
Uttar Pradesh Day This Post Design By The Revolution Deshbhakt Hindustani

Uttar Pradesh Day

देश की राजनीति से लेकर, धार्मिक और कल्चरल डाईवर्सिटी में अहम रोल निभाने वाला उत्तर प्रदेश, आज 73 साल का हो गया है! आज लड़कियों को समर्पित, नेशनल गर्ल चाइल्ड डे भी मनाया जा रहा है, जो समाज का एक मूल्यवान और शक्तिशाली हिस्सा हैं! एक लड़की को, अपने पिता के घर में जन्मी नन्हीं परी से, दूसरे घर की अमानत बनकर, एक मां बनने तक के सफर में, हर पड़ाव पर एक अलग किरदार निभाना पड़ता है! A- भारत का उत्तर प्रदेश राज्य, देश के इतिहास और वर्तमान का गौरव है! सदियों पुराने, वैदिक साहित्य का एक बड़ा हिस्सा, उत्तर प्रदेश के आश्रमों से संबंध रखता है, जिसमें महान भारतीय महाकाव्य रामायण और महाभारत सहित, भगवद्गीता और बौ़द्ध ग्रंथ शामिल है! साल 1947 में भारत सरकार ने जिस चार शेरों वाले प्रतीक स्तंभ को अपनाया, वो भी वाराणसी के पास सारनाथ में सम्राट अशोक से जुड़ा है! वहीं देश की आजादी की लड़ाई, में साल 1857 की अहम क्रांति उत्तर प्रदेश की धरती से जुड़ी है, जहां मेरठ, कानपुर और लखनऊ कं्राति की मशाल लिए आगे आए थे!

Uttar Pradesh Day This Post Design By The Revolution Deshbhakt Hindustani
Uttar Pradesh Day This Post Design By The Revolution Deshbhakt Hindustani

भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश, हर साल 24 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाता है, जिसकी शुरुआत साल 2017 में हुई! क्षेत्रफल के हिसाब से देश के चैथे सबसे बड़े राज्य यूपी की राजधानी लखनऊ है। भारत की आजादी से पहले, उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत कहा जाता था, लेकिन 24 जनवरी 1950 को, 120 साल पुराने संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर, उत्तर प्रदेश कर दिया गया। साल 2000 में उत्तर प्रदेश का विभाजन हुआ, और यूपी के पहाड़ी क्षेत्र गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को जोड़कर उत्तराखंड राज्य बनाया गया, जिसका 7 साल तक उत्तरांचल नाम रहा! उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि भगवान राम, भगवान कृष्ण और भगवान परशुराम की जन्मभूमि अयोध्या और मथुरा रही है। इस राज्य ने, पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी समेत देश को 8 प्रधानमंत्री दिए हैं! इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश की सुचेता कृपलानी, भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री और मायावती, देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री रहीं! सांस्कृतिक और धार्मिक विविधताओं की भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।

B- नेशनल गर्ल चाइल्ड डे की शुरुआत साल 2008 में हुई थी! वीमेन रेशो को लेकर, साल 1990 में, भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने ‘‘मिसिंग वुमन’’ शब्द प्रयोग किया था! यूनिसेफ की 2021 की रिपोर्ट की बात करें, तो भारत में दुनिया की सबसे ज्यादा चाइल्ड ब्राइड हैं यानी बाल बधु! और हर साल 18 साल से कम उम्र की कम से कम 1.5 मिलियन लड़कियों की शादी होती है। एक लड़की की जिंदगी उसके पिता के घर से शुरू होती है, जिसमें वो, अपने पिता की आंखों में सम्मान की चमक और मां के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान देखना चाहती है! अल्हड़पन में, प्यार के पल का इंतजार कि उसका भी कोई राजकुमार होगा! चारों ओर बजती शादी की शहनाई, भले ही उसे रुला दे और माता पिता से थोड़ा दूर कर दे, लेकिन वो हमेशा अपने पति के साथ एक unconditional love life के सपने देखती है! मां बनना, एक लड़की की जिंदगी का सबसे अहम पड़ाव है, जिसमें बच्चे को जन्म देने के बाद, उसे दूसरी जिंदगी मिलती है। अपने बच्चे को बड़े होते हुए, पहली बार ‘‘माँ’’ कहते हुए, चलते हुए और न जाने क्या-क्या देखना, उसके लिए सब कुछ एक सपने की तरह होता है! आज के इस खास दिन, का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक मूल्यों और समानता तक, हर क्षेत्र में लड़कियों की हालत को सुधारना है! इसे सौभाग्यपूर्ण कहा जा सकता है, कि हमारा आज का समाज, वक्त के साथ कई स्टीरियोटाइप और रूढ़ियों को दरकिनार कर, महिलाओं को समान अवसर और सम्मान दे रहा है! शायद आप जानते होंगे कि भारत, की पहली महिला commercial pilot- कैप्टन प्रेम माथुर थीं! भगवान राम की माता कौशल्या, पत्नी सीता, से लेकर, समाजसेवी सावित्रीबाई फुले, सरोजिनी नायडू, किरण बेदी, रीता फारिया और मैरी कॉम तक, देश की गौरव, कई महिलाएं, भारत का स्वाभिमान हैं! उत्तर प्रदेश, एक ऐसा राज्य है, जिसका त्याग, तप, आध्यात्म और संस्कृति एक लंबा इतिहास है। भारत की कुल जनसंख्या का लगभग 16% लोग यूपी में रहते हैं, जो कि यूके, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया से कहीं ज्यादा है। यह राज्य टूरिज्म से लेकर, देश की राजनीति तक, एक अहम रोल निभाता है। इसलिए सरकार को राज्य में शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में विकास पर ध्यान देना होगा। यूपी स्थापना दिवस पर, द रेवोल्यूशन- देशभक्त हिंदुस्तानी की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।