एक बार, आनंद के पापा और उनके दोस्तों ने, कैंपिंग का प्लान बनाया। और वीकेंड पे, एक वैली में गए। दिन भर, इन्जॉय किया। सब तरफ पहाड़, खूबसूरत झीलें और हरी-भरी घाटियां देखकर, चारों दोस्त बहुत खुश थे। सूरज ढलने लगा था, तो सब लोग, अपने-अपने टेंट की तरफ बढ़ने लगे। इतने में, वहां पर एक, शेर आ पहुंचा। अचानक, भगदड़ मच गई। उससे बचने के लिए, 3 दोस्त पेड़ पर चढ़ गए। लेकिन एक नहीं चढ़ पाया। उसके आगे शेर था और पीछे खाई। उसने सोचा, शेर से तो बच नहीं सकता, लेकिन अगर, खाई में
छलांग लगाई, तो बचने का, कम से कम, 1 परसेंट चांस तो जरूर है। इसलिए, खाई में कूद गया। लेकिन, पेड़ की डाली पर अटक गया। शेर ने देखा, आदमी वहां लटका हुआ है, उसने भी उसके पीछे छलांग लगाई। अब दोनों पेड़ की शाखा पर थे। तभी उस आदमी की नजर, एक बेल पर गई। उस पर स्ट्रोबेरी लगी थी। उसने स्ट्रोबेरी तोड़ी और खाने लगा। ये नजारा देखकर बाकी दोस्त, परेशान थे, कि शेर उसके बिलकुल नजदीक है, और वो स्ट्रोबेरी के मजे ले रहा है। असल में, उस आदमी को पास्ट या फ्यूचर की चिंता नहीं थी। वो प्रेजेंट में जी रहा था। इस दुनिया में, हमारा टाइम भी, सीमित है, इसलिए हर पल का आनंद लें। कुछ चीजों को कंट्रोल नहीं किया जा सकता। इसलिए, वर्तमान में जिएं।