क्या हर मेहनत करने वाले को सफलता मिलती है। एक बार, ऐसा ही एक लड़का था। वो इतना अमीर होना चाहता था कि अपने मां बाप को हर खुशी दे सके। एक संत उसे, एक ऐसी जगह ले गए, जहां बहुत सारे पत्थर पड़े थे। संत ने उसे कहा- इनमें से, एक ऐसा पत्थर है, जो लोहे को छुएगा, तो वो लोहा, भी सोना बन जाएगा। उस पत्थर की पहचान यह है कि वो पत्थर थोड़ा गर्म होगा।
यह सुनकर, वो लकड़ा उस पत्थर को ढूंढने लग पड़ा। पास एक नदी बह रही थी। कई दिन और महीने बीत गए। लेकिन वो पत्थर नहीं मिला। अब लड़का, पत्थरों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता था। बस पत्थर उठाता, चेक करता, और नदी में फेंक देता। और फिर, एक दिन उसके हाथ में, गर्म पत्थर आता है, लेकिन हमेशा की तरह, उसने वो पत्थर भी उठाया और नदी में फेंक दिया। फिर अचानक उसे याद आया कि उसने जो पत्थर फेंका, वो गर्म था, लेकिन अब देर हो गई थी। क्योंकि वो पत्थर, अब नदी मे, दूसरे पत्थरों में मिल चुका था।
ठीक यही हमारे साथ होता है। हार्ड वर्क के साथ-साथ, हर ऑपरच्यूनिटी पर नजर होगी, तो क्या मालूम, कब वो जादुई अवसर, आपके हाथ लग जाए।