The mission of The Revolution is to enlarge and enrich our platforms and portfolios for Society's Upliftment & Economic Development of individuals.
Sikkim Day This Post Design By The Revolution Deshbhakt Hindustani

Sikkim Day

भारत का मिनी राज्य- सिक्किम, सन 1642 में, वजूद में आया, जब फुन्त्सोंग नाम्ग्याल, उसका पहला राजा बना। ये राजशाही कई साल चलती रही। जब भारत आजाद हुआ, तो सरदार पटेल, बाकी रियासतों की तरह सिक्किम को भी भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन चीन की वजह से ऐसा नहीं हुआ। 1950 में एक संधि हुई, जिसके तहत सिक्किम के रक्षा और विदेश मामलों को भारत देखने लगा, लेकिन शासन- राजा ही करते रहे। कुछ समय ऐसा चला, लेकिन, उसके बाद, साल 1964 में राजा ने सिक्किम को भी, भूटान की तरह, अलग देश का दर्जा देने की मांग की। लेकिन जनता में राजशाही को लेकर असंतोष बढ़ने लगा था। इसलिए, 6 अप्रैल, 1975 की सुबह भारतीय सैनिकों ने, पूरे राजमहल को चारों तरफ से घेर लिया और देखते ही देखते, चोग्याल राजा को उनके महल में ही, नज़रबंद कर दिया। और इस तरह, सिक्किम की राजशाही परंपरा खत्म हुई और इलेक्शन करवाए गए। तब जाकर, भारत की आजादी के 28 साल बाद, सिक्किम, 16 मई 1975 को, भारत का 22वां राज्य बना।

Sikkim Day This Post Design By The Revolution Deshbhakt Hindustani
Sikkim Day This Post Design By The Revolution Deshbhakt Hindustani

सिक्किम के मूल निवासियों को लेप्चा कहा जाता है। 13वीं शताब्दी में, तिब्बत के जो लोग, यहां रहने आए, जिन्हें भूटिया कहते हैं। और सबसे आखिरी में यहां, नेपाली आए थे, तकरीबन 19वीं शताब्दी के आस-पास। उत्तर पूर्व का ये, छोटा राज्य- पृथ्वी पर किसी स्वर्ग से कम नहीं। चीन, भूटान, नेपाल और पश्चिम बंगाल से अपनी बाउंड्री शेयर करता है और गंगटोक इसकी राजधानी है। इस राज्य में, हमारे देश का सबसे बड़ा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पर्वत है, जिसका नाम है- कन्चंजुन्गा। जनसंख्या के अनुसार, सिक्किम भारत का सबसे छोटा और क्षेत्रफल के मामले में, दूसरा सबसे छोटा राज्य है। पहले स्थान पर गोवा है। ये मिनी राज्य, अपनी रंगीन घाटियों, झीलों, बौद्ध मंदिरों और हिमालय की विशाल बर्फ से ढकी चोटियों के साथ, एक पॉपूलर टूरिज्म डेस्टिनेशन है।

पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, और खासतौर पर याक की सवारी, के शौकीन, सभी प्रकार के यात्रियों के लिए, ये एक परफेक्ट प्लेस है। सिंकी सूप और नूडल्स जैसे कई पकवान इसकी पहचान हैं। सिक्किम काफी तेजी से विकसित हुआ है। यहां के ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर हैं, इसके बावजूद, दिल्ली Economic Survey 2021-22 के अनुसार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में, सिक्किम दूसरे रैंक पर था। इसने दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया था। भारत में, पैदा होने वाली कुल बड़ी इलाइयची में से, 80% से ज्यादा इलायची यहीं पैदा होती है। Sराज्य के स्थापना दिवस पर, हमारी ओर से, सिक्किम के निवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।