दुनिया को, भारत ने एक बहुत अहम चीज di है। योग। ये दुनिया की सबसे पुरानी फिटनेस और वेलनेस प्रथाओं में से एक है। लगभग 5 हजार साल पुरानी। 27 सितंबर, 2014 में, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, यूएन जेनरल असेंबली यानी संयुक्त महासभा में, योग दिवस का विचार रखा था। तकरीबन, 177 देशों ने इसे, स्वीकार कर लिया। और महज तीन महीने के अंदर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का ऐलान कर दिया गया। और इस तरह, साल 2015 में 21 जून को, पहली बार, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें 35 हजार से ज्यादा लोगों ने, दिल्ली के राजपथ पर 21 योगासन किए। भारत का ये रिकॉर्ड गिनीज world records बुक में दर्ज किया गया है। और तब से, ये दिन, हर साल दुनिया भर में मनाया जाता है। इसके लिए, 21 जून का दिन, इसलिए चुना गया, क्योंकि ये दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य का दक्षिणायन होना, आध्यात्मिक सिद्धियां पाने के लिए फायदेमंद है।
योग है क्या। मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने का एक तरीका। लेकिन जैसे-जैसे ये लोकप्रिय होता गया, ये एक तरह का व्यायाम और विश्राम पद्धति बन गया। शब्द "योग" संस्कृत के -युज शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब है- "जुड़ना", या "एकजुट होना"। यानी योग,- मन और शरीर की एकता; विचार और क्रिया; संयम और पूर्ति; मानव और प्रकृति के बीच संतुलन, का प्रतीक है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है। इसके, 196 सूत्र हैं। योग के 8 अंग हैं, जिनमें से एक आसन है। योग आसनों की संख्या 84 है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, सबसे बड़ा योगी- शिव को माना गया है। प्रसिद्ध भारतीय योगी- महर्षि पतंजलि और परमहंस योगानंद ने, दुनिया को योग सिखाया। तो कर्नाटक के बी.के.एस. अयंगर को, आधुनिक योग के जनक माना जाता है।
बीमारियों से दूर रहना हो, या मन की शांति चाहिए, योग का अभ्यास, बहुत फायदेमंद है। किसी बीमारी में पड़कर फिर उसके इलाज के लिए इधर-उधर भागने से बेहतर है- आज से ही योग के लिए वक्त निकालना शुरू कर दें। जरुरी नहीं कि योग के लिए कई घंटों का वक्त निकाला जाए, 30 मिनिट भी काफी हैं। आइए इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर, इस अच्छी आदत को अपनाएं। द रेवोल्यूशन-देशभक्त हिंदुस्तानी की ओर से आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।