The mission of The Revolution is to enlarge and enrich our platforms and portfolios for Society's Upliftment & Economic Development of individuals.
Goa day This Post Design By The Revolution Deshbhakt Hindustani

Goa day

क्षेत्रफल के हिसाब से, भारत का सबसे छोटा राज्य- गोवा। जो अपने टूरिज्म के लिए, इतना प्रसिद्ध है, कि उसे पर्यटकों का शहर कहा जाता है। गोवा का नाम सुनते ही, दूर तक फैला समंदर, एक आधुनिक जीवनशैली, और खासकर, काजू से बनी लाजवाब फेणी, याद आती है। महाभारत में, इसका उल्लेख- गोपराष्ट्र के नाम से है। लगभग 400 सालों तक, पुर्तगालियों ने इस पर राज किया। पुर्तगालियों से पहले, तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में, ये मौर्य साम्राज्य का हिस्सा था, उसके बाद सातवाहन और चालुक्यों ने इस पर, शासन था। इसके कोस्टल एरिया की वजह से, ये राज्य- अरबी, फ़ारसी और चीनी व्यापारियों के लिए, बिजनेस का केंद्र था। 15 अगस्त, 1947 को, जब भारत आजाद हुआ, तो भारत सरकार ने, पुर्तगालियों से अनुरोध किया- कि अब, वो गोवा को आजाद कर दें। लेकिन, पुर्तगालियों

Goa day This Post Design By The Revolution Deshbhakt Hindustani
Goa day This Post Design By The Revolution Deshbhakt Hindustani

, इस क्षेत्र को छोड़ने से, इनकार कर दिया। दूसरी तरफ, गोवा के लोग, अपनी आजादी के लिए, लगातार आंदोलन कर रहे थे। जिसका परिणाम, ये हुआ कि, 17 दिसंबर 1961 को भारत की आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ने, गोवा को आजाद करवाने के लिए, ऑपरेशन विजय लाँच किया। और अगले दिन, 18 दिसंबर को, पुर्तगाली गवर्नर ने, भारत के आगे, आत्मसमर्पण कर दिया। और इस तरह, गोवा- केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव का हिस्सा बन गया। उसके आद, सन 1987 आया, जब 30 मई को, गोवा को एक अलग, पूर्ण राज्य बनाया गया, जबकि दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश बने रहे। इसे भारत की पार्टी डिस्टरिक्ट भी कहते हैं। गोवा का क्षेत्रफल 3702 वर्ग किमी है। ये, महाराष्ट्र, कर्नाटक और अरब सागर से घिरा है। जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है और पणजी, इसकी राजधानी है।

ये धार्मिक दृष्टि से भी, काफी प्रसिद्ध है। यहां, श्री कामाक्षी, सप्त कोटेश्‍वर, श्री शांतादुर्ग, परनेम का भगवती और महालक्ष्मी जैसे कई दर्शनीय मंदिर हैं। गोवा का सेंट केथेड्रल चर्च भारत का सबसे बड़ा चर्च है! अपनी आजादी के बाद, ये राज्य काफी विकसित हुआ है। मौजूदा कीमतों के हिसाब से, 2022-23 में गोवा की जीडीपी 914.17 बिलियन थी। फाइनांशियल ईयर 2021 में, गोवा ने लगभग, 16 हजार मीट्रिक टन मछली का निर्यात किया था। ये भारत के सबसे अमीर राज्यों में से एक है, जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी- देश से अढाई गुना ज्यादा है। द रेवोल्यूशन- देशभक्त हिंदुस्तानी की ओर से, आप सभी को, गोवा स्टेटहुड डे की हार्दिक शुभकामनाएं।